Cyclone Shakti: गुजरात तट के पास अरब सागर में आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘शक्ति’
Last Updated 04 Oct 2025 03:15:11 PM IST
Cyclone Shakti: अरब सागर में मानसून के बाद के मौसम का पहला चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ समुद्र में हलचल मचा रहा है।
![]() |
चक्रवात की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसके चलते तेज हवाएं चल रही हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘शक्ति’ अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, अरब सागर में यह और आगे बढ़ रहा है तथा गुजरात में द्वारका से लगभग 420 किलोमीटर दूर केंद्रित है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इसके पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने तथा रविवार तक उत्तरपश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही, यह भी कहा कि शक्ति सोमवार सुबह से पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।
| Tweet![]() |