मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बना : विदेश मंत्रालय
Last Updated 05 Aug 2025 09:12:00 AM IST
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मोल्दोवा अंरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 107वां सदस्य बन गया है।
![]() मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बना, बोला विदेश मंत्रालय |
आईएसए एक वैश्विक पहल है, जिसका आरंभ भारत और फ्रांस ने पेरिस में 2015 में सीओपी21 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा तक पहुंच और जलवायु परिवर्तन के एक स्थायी समाधान के रूप में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बन गया है।
भारत में मोल्डोवा की राजदूत एना तबान ने आज नयी दिल्ली में पी. एस. गंगाधर (संयुक्त सचिव, आर्थिक कूटनीति और आईएसए के हेड ऑफ डिपॉजिटरी) से मुलाकात के दौरान आईएसए की पुष्टि से जुड़ा दस्तावेज सौंपा।’’
उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
| Tweet![]() |