तीनों सेनाओं का महिला समुद्री नौकायन अभियान दल स्वदेश लौटा

Last Updated 05 Jun 2025 12:59:57 PM IST

सेशेल्स के अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौकायन अभियान पर निकला 12 महिलाओं का दल स्वदेश लौट आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


त्रि-सेवा जलयात्रा अभियान दल को इस यात्रा के दौरान उष्णकटिबंधीय तूफानों, अशांत समुद्र और लंबे समय तक थकान का सामना करना पड़ा।

सात अप्रैल को आरंभ हुआ यह ऐतिहासिक अभियान भारतीय सशस्त्र बलों की महिला टीम द्वारा किया गया पहला अंतरराष्ट्रीय ‘ओपन-सी’ नौकायन मिशन है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वदेश में निर्मित 56 फुट लंबे ‘त्रिवेणी’ पोत पर सवार होकर सेना, नौसेना और वायुसेना की 11 महिला अधिकारियों की टीम ने लगभग दो महीने तक समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में यह यात्रा की।

इसके मुताबिक, उष्णकटिबंधीय तूफानों, समुद्र की खराब स्थितियों और लंबे समय तक थकान को झेलते हुए, चालक दल ने असाधारण धीरज और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

बयान में कहा गया है कि त्रि-सेवा महिला नौकायन अभियान दल सेशेल्स की 1,800 समुद्री मील की अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय यात्रा पूरी करने के बाद चार जून को स्वदेश लौट आया।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment