Happy Independence Day 2024 : आज मनाया जा रहा है 78वां स्वतंत्रता दिवस, पूरा देश आजादी के जश्न डूबा

Last Updated 15 Aug 2024 07:31:51 AM IST

Happy Independence Day 2024 : आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है आजादी का पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। इस बार भी पीएम मोदी ने शानदार रंगबिरंगी पगड़ी पहन रखी है। पीएम मोदी इस समय लालकिले की प्राचीर से संबोधन कर रहे हैं।


आज मनाया जा रहा है 78वां स्वतंत्रता दिवस, पूरा देश आजादी के जश्न डूबा

लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वह शुभ घड़ी है जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी के तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय का नारे लगाने वाले अनगिनत आजादी के दीवानों को हम नमन कर रहे हैं। आजादी के दीवानों ने आज हमें आजादी के इस पर्व में स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। यह देश उनका ऋणी है और ऐसे हर महापुरुष के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज जो राष्ट्र की रक्षा के लिए और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, चाहे वह हमारा किसान हो, हमारा जवान हो, हमारे नौजवानों का हौसला हो, हमारे माता-बहनों का योगदान हो, दलित, शोषित, वंचित या पीड़ित हो, अभावों के बीच भी स्वतंत्रता के प्रति उसके निष्ठा, लोकतंत्र के प्रति उनकी श्रद्धा यह पूरे विश्व के लिए एक प्रेरक घटना है। मैं आज ऐसे सभी को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

साल 2014 में पीएम मोदी ने बेहद खास पगड़ी पहनी थी। वह राजस्थान की जोधपुरी पगड़ी में नजर आए थे। लाल रंग की इस पगड़ी के किनारे पर हरे रंग की आकृति बनी हुई थी, जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही थी।

अगले साल 2015 में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी गहरे पीले रंग की पगड़ी में नजर आए थे। उस खास पगड़ी में पीले रंग के अलावा विभिन्न प्रकार के रंगों की लकीरों की डिजाइन भी बनी हुई थी। लाल किले की प्राचीर पर भाषण देते समय पीएम की पगड़ी पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं।

इसके बाद 2016 में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी खास पगड़ी में नजर आए। लाल किले की प्राचीर से भाषण के दौरान वह गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी पहने हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर भी बेहद खास लुक में नजर आए। उन्होंने गहरी लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। सुनहरी लकीरें पगड़ी को और भी खूबसूरत लुक दे रही थीं।

साल 2018 में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के लिए केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी हुई थी।

पीएम मोदी ने 2019 में भी अपने अलग लुक को जारी रखा। वह ध्वजारोहण के दौरान मल्टी कलर की पगड़ी में नजर आए थे। उनकी यह पगड़ी बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही थी।

साल 2020 में कोरोना काल के दौरान देश आजादी का जश्न मना रहा था। इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी ने केसरिया और क्रीम रंग की खास पगड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने इसी रंग का मास्क भी पहना हुआ था।

साल 2021 में देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा था। यह दिन जितना खास था, उतनी ही खास प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी भी थी। उन्होंने कोल्हापुरी फेटा स्टाइल की पगड़ी पहनी हुई थी। उनकी पगड़ी को काफी पसंद किया गया था, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं।

वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री लाल किले पर क्रीम रंग की पगड़ी में नजर आए थे। उस पगड़ी में तिरंगे का प्रिंट भी बना हुआ था, जो इसे बेहद खूबसूरत और आकर्षक बना रहा था।

पिछले साल 2023 में पीएम मोदी बेहद खास लुक में नजर आए थे। उन्होंने ध्वजारोहण के दौरान सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट की पगड़ी पहनी थी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment