राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने वाले 6 कांग्रेस विधायक पंचकूला से अज्ञात स्थान के लिए रवाना

Last Updated 28 Feb 2024 12:05:11 PM IST

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस के छह विधायक बुधवार को एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर हरियाणा से अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए।


कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक, राजिंदर राणा और रवि ठाकुर समेत सभी विधायक कल रात यहां एक होटल में रुके और सुबह ताऊ देवी लाल स्टेडियम के लिए रवाना हुए थे।

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद ये विधायक मंगलवार को शिमला से हरियाणा पहुंचे।

माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के संकेतों के बीच ये विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

खबरों के मुताबिक, 'क्रॉस वोटिंग' करने वाले ये विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से 'निराश' हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

भाषा
पंचकूला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment