Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 4 राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
![]() |
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का है जो राजस्थान से प्रत्याशी हैं।
हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।
इसके साथ ही पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।
सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है और अखिलेश प्रसाद सिंह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।
राज्यसभा के उम्मीदवारों की एक सूची कांग्रेस ने बुधवार को जारी की।
इसके मुताबिक, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से, अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार से, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से पार्टी का टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में चार उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।
कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।
| Tweet![]() |