Rajya Sabha Election: जयपुर पहुंची सोनिया गांधी, थोड़ी देर में करेंगी राज्यसभा के लिए नामांकन
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार 14 फरवरी को पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनने वाली हैं। वह आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जयपुर पहुंचीं।
![]() सोनिया गांधी (फाइल फोटो) |
सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी और वह आज यानी बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके लिए सोनिया गांधी जयपुर पहुंच चुकी हैं और उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी हैं।
वह सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एयरपोर्ट पर नजर आए।
#WATCH कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जयपुर, राजस्थान पहुंचीं।
उनके बेटे और पार्टी सांसद राहुल गांधी और उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ हैं। pic.twitter.com/0oGUmMr1to
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह लेंगी, जो राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
पार्टी नेताओं ने अपने सभी विधायकों को बुधवार और गुरुवार को जयपुर में मौजूद रहने को कहा है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव है।
#WATCH कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "वह किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, तो यह खबर दुनिया… pic.twitter.com/4uEsoWas6D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए बहुत जल्द अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है।
सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।
वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।
राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ें।
पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी के इस बार चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं।
कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट जीतने की स्थिति में है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल भी अप्रैल में पूरा हो रहा है। हाल में उच्च सदन से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा का कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त होगा। भाजपा ने पहले ही राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेतृत्व से राज्य से राज्यसभा सीट के लिए सोनिया गांधी को नामित करने का आग्रह किया था।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत आठ फरवरी से हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।
| Tweet![]() |