गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ राष्ट्रपति मुर्मु ने फहराया तिरंगा, दुनिया ने देखी भारत की ताकत

Last Updated 26 Jan 2024 10:35:08 AM IST

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा।

  • 12:51 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिवादन किया।
  • 12:51 : गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन कार्तव्य पथ से रवाना हुए।
  • 12:28 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी नारी शक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।
  • 12:19 : कर्तव्य पथ पर दिखी महिला शक्ति
  • 12:11 : गणतंत्र दिवस समारोह में गृह मंत्रालय की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 12:10 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में मेघालय, झारखंड और तेलंगाना की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:51 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:51 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर तैयार की गई उत्तर प्रदेश की झांकी ने हिस्सा लिया।
  • 11:50 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश, लद्दाख की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:43 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:42 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में ओडिशा की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:42 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:39 : फ्रांस के करीब 95 जवानों ने कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया तब राफेल विमानों ने आसमान में उड़ान भरी। फ्रांस के 30 सदस्यीय बैंड ने भी भव्य परेड में प्रस्तुति दी।
  • 11:39 : भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ा रहे हैं।
  • 11:36 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:36 : दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अरुणाचल प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।
  • 11:32 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस महिला बैंड ने हिस्सा लिया।
  • 11:32 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी ने हिस्सा लिया।
  • 11:23 : गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी ने हिस्सा लिया।
  • 11:20 : गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी में नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता के विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
  • 11:18 : गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
  • 11:07 : परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियां भाग ले रही हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां इसका हिस्सा बन रही हैं। गणतंत्र दिवस परेड की अवधि करीब 90 मिनट है।
  • 11:07 : पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की। परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की।
  • 11:07 : पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हो रही है, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही हैं। इसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शृष्टि राव हैं।
  • 11:04 : गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
  • 11:01 : गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
  • 10:56 : 75वें गणतंत्र दिवस को अवसर पर कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने ध्वज फॉर्मेशन बनाया।
  • 10:55 : परेड में युद्धक टैंक भीष्म ने भी हिस्सा लिया: टी-90 टैंक भीष्म ने भी परेड में अपना जलवा दिखाया। इसकी कमान लेफ्टिनेंट फैज सिंह ढिल्लन संभाल रहे थे।
  • 10:55 : फ्रांस की सेना का मार्चिंग दस्ता और बैंड भी परेड में शामिल हुआ। यह 30 जवानों का फ्रांसीसी सेना का बैंड है जिसकी कमान कैप्टन खुर्दा संभाल रहे हैं।
  • 10:47 : कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आह्वान के साथ शुरू हुई। परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र को बजाया।
  • 10:45 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने कर्तव्य पथ पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।
  • 10:45 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीदों को सलामी दी। राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर तिरंगे के सामने सैल्यूट किया।

देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस खास मौके पर सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में पहली बार शामिल होगा।
 

पहली बार, तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगा।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment