Rajnath Celebrates Dussehra: विजयदशमी पर राजनाथ सिंह ने अरुणाचल के तवांग में की शस्त्र पूजा, जवानों के साथ मनाया दशहरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारतीय सेना के जवानों के साथ विजयादशमी का त्योहार मनाया।
![]() |
सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LaC) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है।
सिंह पिछले कई वर्षों से दशहरा के दौरान ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में वह जब केंद्रीय गृह मंत्री थे तब भी वह आज के दिन ‘शस्त्र पूजा’ किया करते थे।
भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से टकराव बना हुआ है जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
भारत कहता रहा है कि चीन के साथ उसके संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती।
सेना ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों सहित करीब 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती को काफी बढ़ा दिया है।
#WATCH अरुणाचल प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर तवांग में विशेष पूजा की।#VijayaDashami pic.twitter.com/OHbibHaDuz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
रक्षा मंत्री मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के अपने दौरे से पहले तेजपुर पहुंचे। सेना के चौथे कोर पहुंचने के बाद, सिंह ने ‘बड़ाखाना’ के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत भी की।
सिंह ने इस दौरान कहा कि भारतीय सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता से पूरी दुनिया अवगत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसके पीछे के कई कारणों में एक अहम कारण देश की मजबूत एवं बहादुर सेना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।
#WATCH तवांग में भारतीय सेना को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आप ने सीमाओं को सुरक्षित बना रखा है इसी कारण भारत की अंतर्राष्ट्रीय जगत में प्रतिष्ठा बड़ी तेजी से बढ़ रही है... अगर आप लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा होता तो अंतर्राष्ट्रीय… pic.twitter.com/CIljepjTNN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
अपने संबोधन में, सिंह ने बड़ाखाना की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी पदों के अधिकारियों और जवानों को एक ही परिवार के सदस्यों के तौर पर साथ खाना खाने के लिए साथ लाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस बड़ाखाना में आपके बीच होना दर्शाता है कि हम एक परिवार हैं और साथ मिलकर हम अपने देश के रक्षक हैं।’’
| Tweet![]() |