BJP ने कहा, निजी स्वार्थ में सिख प्रेम का ढोंग कर रहे हैं राहुल गांधी, 1984 सिख दंगे की दिलाई याद

Last Updated 07 Oct 2023 12:51:45 PM IST

भाजपा (BJP) ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए उनके सिख प्रेम को ढोंग करार दिया है।


BJP ने कहा, राहुल गांधी सिख प्रेम का कर रहे हैं ढोंग, 1984 सिख दंगे की दिलाई याद

इसके साथ ही BJP ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर सिर्फ गोलमाल करने का भी आरोप लगाया है।

BJP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के कार्यकाल में किए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1984 के दंगों से जुड़ी खबरें, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान और राहुल गांधी के स्वर्ण मंदिर के दौरे से जुड़ी फ़ोटो और वीडियो को शेयर करते हुए कहा, " हज़ारों सिखों की हत्या के ज़िम्मेदार राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी का सिख प्रेम ढोंग हैं। " और वह " निजी स्वार्थ में सिख प्रेम का ढोंग कर रहे हैं। "

भाजपा ने राहुल गांधी से जुड़े एक और वीडियो को शेयर करते हुए उन पर सिर्फ गोलमाल करने का आरोप लगाया। वहीं प्रियंका गांधी के भाषण के एक अंश को शेयर करते हुए प्रियंका और राहुल, दोनों पर कटाक्ष भी किया।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment