जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलो व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
![]() |
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सेना ने कहा, "13 सितंबर को उसी क्षेत्र में सफल ऑपरेशन के बाद एक अक्टूबर को इलाके में कुछ अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी।"
#WATCH जम्मू-कश्मीर: राजौरी के कालाकोट इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। आतंकियों पर नजर रखने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2023
(वीडियो वर्तमान समय के अनुसार नहीं है।) pic.twitter.com/BxK23cXuE5
इस पर"भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा कालाकोटे में संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।" हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कुछ आतंकवादी मारे गए।
| Tweet![]() |