स्टालिन के बाद लालू-नीतीश कुनबा का भी सनातन को खत्म करने का एजेंडा : गिरिराज सिंह
Last Updated 15 Sep 2023 01:14:56 PM IST
नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए एक और विवादित बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और बिहार से लोक सभा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि स्टालिन कुनबे के बाद अब लालू-नीतीश का कुनबा भी सामने आ गया है।
![]() सांसद गिरिराज सिंह(फाइल फोटो) |
इस विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन ने मुंबई की बैठक के बाद सनातन हिंदुओं को समाप्त करने का एजेंडा बना लिया है, तय कर लिया है।
सिंह ने आगे कहा कि सनातन हिंदुओं को खत्म करने का ठेका पहले स्टालिन के कुनबे को दिया गया था और अब लालू यादव -नीतीश कुमार के कुनबे ने तो धार्मिक पुस्तक रामचरितमानस को ही सायनाइड कह दिया।
उन्होंने कहा कि यह इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि ये हिंदुओं को बांट कर जाति की राजनीति कर रहे हैं लेकिन इन्हें यह भूलना नहीं चाहिए कि हिंदू अब जग चुके हैं और एक-एक पाई का हिसाब लेंगे।
| Tweet![]() |