नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर भड़के जयराम रमेश, मोदी सरकार पर आरोप लगाए ये आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर नेहरू विरासत को नष्ट करने का भी आरोप लगाया है।
![]() |
जयराम रमेश ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
जयराम रमेश ने मोदी सरकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा नेहरू और उनकी विरासत को नकारना, बदनाम और नष्ट करना है।
जयराम रमेश ने कहा, 'आज से एक प्रतिष्ठित संस्थान को एक नया नाम मिला है। विश्व भर में प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी अब प्राइम मिनिस्टर्स मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा।'
उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, 'जब बात हमारे पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की होती है तो पीएम मोदी के पास भय और असुरक्षाओं का पिटारा रहता है।'
कांग्रेस नेता ने मोदी सरकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा नेहरू और उनकी विरासत नकारना, बदनाम और नष्ट करना है। वह एन शब्द हटाकर उसके स्थान पर पी शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, वैज्ञानिक और उदारवादी नींव रकने में नेहरू की योगदान को हम नहीं भूलने देंगे। नेहरू ने देश की आजादी के लिए अहम योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि अब सब मोदी और उनके साथ काम करने वालों के हाथ में है। इन सब के बावजूद जवाहरलाल नेहरू की विरासत दुनिया के देखने के लिए जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को वह प्ररित करते रहेंगे
From today, an iconic institution gets a new name. The world renowned Nehru Memorial Museum and Library (NMML) becomes PMML—Prime Ministers’ Memorial Museum and Library.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 16, 2023
Mr. Modi possesses a huge bundle of fears, complexes and insecurities, especially when it comes to our first…
बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक आवास, जो कि उनके निधन के बाद तीन मूर्ति भवन को उनकी याद में समर्पित कर दिया गया था। इसके बाद से ये भवन पंडित नेहरू मेमोरियल के नाम से जाना जाने लगा। अब केंद्र सरकार ने इसका नाम नेहरू मेमोरियल से बदलकर पीएम म्यूजियम एंड सोसाइटी कर दिया है।
| Tweet![]() |