No Confidence Motion Live : लोकसभा में राहुल गांधी बोले- मणिपुर में की गई भारत माता की हत्या, स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
Last Updated 09 Aug 2023 11:50:24 AM IST
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा बुधवार को भी जारी रहेगी। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार के खिलाफ सदन में बोलते नजर आएंगे।
- 13:30 : हमारे देश में 8 करोड़ 50 लाख बेटियों ने समग्र शिक्षा के माध्यम से स्कूल में सेवा ली। मुफ्त टेक्स्टबुक की सेवा ली। बेटियों की ये उपलब्धि हमारा अभिमान है। इनका नहीं।
- 13:30 : इनका दिल्ली में उनसे सरोकार है, जिन्होंने दिल्ली में आयुष्मान भारत लागू ही नहीं दी।
- 13:30 : मोदी सरकार में 3 करोड़ 86 लाख घर बने। इनका उनसे कोई सरोकार नहीं।
- 13:29 : उनको बाद में छोड़ दिया गया और 5 दिन बाद उनका देहांत हो गया। इनका इतिहास खून से सना है।
- 13:28 : 6 जून 1976 में रेड्डी लिखती हैं, मैंने यहां महिलाओं को मारपीट रोकने में सफलता पाई।
- 13:28 : स्नेहलता रेड्डी को जेल में जब बंद किया 2 मई 1976 को तब उन्होंने अपनी जेल डायरी में लिखी। जैसे ही महिला आती हैं। उसको सबके सामने नंगा किया जाता है।
- 13:27 : स्नेहलता रेड्डी को बेंगलुरु की जेल में बंद किया गया। वो समाजवादी थीं।
- 13:26 : आपातकाल के दौरान साधारण महिला का इन्होंने कांग्रेस पार्टी ने क्या हश्र किया। स्नेहलता रेड्डी की आज बात करना जरूरी है।
- 13:26 : इरानी ने कहा कि आज जो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। इस सदन में हमलोग बार-बार आपातकाल की गाथा याद करते हैं।
- 13:24 : अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, इनके करप्शन की वजह से जीडीपी पर 9% असर होगा, लेकिन ये चुप थे। आज भी चुप हैं।
- 13:23 : स्मृति ईरानी ने कहा, ये लोग मौन थे, कई चीजों पर, आज भी मौन हैं।
- 13:22 : यूपीए की सरकार को 2005 में ये ज्ञात हो गया था कि खुले में शौच होने की वजह से महिलाओं का रेप हो रहा है, फिर भी ये चुप थे। : स्मृति ईरानी
- 13:21 : स्मृति ईरानी ने कहा, भागने के पीछे कारण क्या, गृह मंत्री जब बोलने लगेंगे। ये लोग मौन साध लेंगे।
- 13:21 : ये लोग चाहते हैं कि मणिपुर में चर्चा हो। हमारे नेताओं ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। भागे ये, हम नहीं।
- 13:20 : स्मृति ईरानी ने कहा, इनका इतिहास खून से सना है। जिन लोगों की हत्या हुई, वे इन लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं ला सके।
- 13:17 : स्मृति ईरानी ने हमारे देश में महिलाएं शौच जाने के लिए भी अंधेरे का इंतजार करती थीं। आज प्रधानमंत्री के प्रयास से सबको टॉइलट की सुविधा पहुंचाई गई है।
- 13:17 : अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान में अपने कार्यक्रम के लिए संसद भवन से रवाना हो गए।
- 13:16 : हमारे देश में महिलाएं शौच जाने के लिए भी अंधेरे का इंतजार करती थीं। आज प्रधानमंत्री के प्रयास से सबको टॉइलट की सुविधा पहुंचाई गई है।
- 13:16 : न्होंने कहा कि कांग्रेस का यह लक्षण है कि यह महिलाओं पर अत्याचार होती है तो हंसते हैं।
- 13:13 : स्मृति ईरानी ने कहा,जब बंगाल में 60 साल की महिला के साथ उसके नाती के सामने उसका रेप किया गया। इस पर आप एक शब्द नहीं बोले।
- 13:13 : दो महिला सांसद वहां गई थीं। वहां बच्ची का एक हाथ भट्टी के बाहर छूट गया। न्याय की गुहार तब नहीं लगाई।
- 13:12 : स्मृति ईरानी ने कहा, अभी हाल में राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। उसके बाद उसे काटा गया, फिर भट्टी में डाला गया।
- 13:07 : स्मृति ईरानी जब राहुल गांधी के भाषण पर बयान दे रही थीं तभी वह सदन से बाहर निकल गए।
- 13:06 : वहां की बेटियों को जब प्रताड़ित किया जाता था तो वहां कानून का सहारा नहीं था। अगर इनका वश चले तो ये धारा 370 हटा दें। इस देश में अब धारा 370 नहीं लौटेगी।:स्मृति ईरानी
- 13:05 : स्मृति ईरानी ने कहा, जिन वादियों को हिंदुस्तान ने खून से सना देखा है वह कांग्रेस की वजह से।
- 13:05 : स्मृति ने कहा किलेकिन उन्हें ये नहीं पता कि पीएम मोदी द्वारा धारा 370 हटाने के बाद यह संभव हो पाया। 84 के दंगों की बात करते हुए कहा कि दौरान पत्रकार प्रणय गुप्ता ने लिखा, बच्चों की हत्या कर, उनके अंगों को मां के मुंह में ठूसा गया।
- 13:04 : स्मृति ने कहा कि आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें। इन्होंने कहा, आंसू बहाए, भ्रमण किया। राहुल जिस यात्रा की बात कर रहे हैं। उस दौरान वे कश्मीर में अपने परिजन के साथ बर्फ से खेलते नजर आए।
- 13:04 : स्मृति ईरानी ने कश्मीर में पंडितों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गिरिजा टिक्कू, शीला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया।
- 13:02 : कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या पर ताली पीटी, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है?
- 13:02 : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जवाब देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत हों तो अपने साथी की बात का खंडन करके बताएं। अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो बताएं कि कश्मीर में रेफरेंडम की बात क्यों की गई।
- 13:01 : मैं हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं कि मणिपुर विभाजित नहीं है इसी देश का अंग है। इन्हीं के अलायंस के एक सदस्य बैठे हैं जिन्होंने तमिलनाडु में कहा कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत।
- 13:01 : उन्होंने कहा कि पहली बार सदन में भारत माता की हत्या की बात हुई है। कांग्रेस ने इस पर ताली पीटी है।
- 13:00 : राहुल गांधी के भाषण के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जवाब दे रही हैं।
- 12:59 : राहुल गांधी के बयान का स्मृति ईरानी ने जवाब दिया। स्मृति ईरानी ने कहा, सबसे पहले आपकी पीठ पर आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक व्यवहार देखा, उसका मैं खंडन करती हूं।
- 12:57 : राहुल ने आगे कहा, आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो। आप हरियाणा को जला रहे हो।आप पूरे देश को जलाने में लगे हो।
- 12:56 : लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था,अहंकार ने लंका को जलाया था। राम ने रावण को नहीं मारा था, अहंकार ने उसे मारा था।
- 12:56 : राहुल ने कहा, रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाथ और कुंभकर्ण, उसी तरह मोदी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी की।
- 12:55 : पीएम मोदी अपने दिल की बात नहीं सुनते तो किसकी बात सुनते हैं, सिर्फ दो लोगों की बात सुनते हैं। : राहुल गांधी
- 12:55 : मैं आदर से बोल रहा हूं। हिंदुस्तान की सेना मणिपुर में एक दिन में शांति ला सकती है। लेकिन आपका उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हो। क्योंकि आप मणिपुर में भारत माता को मारना चाहते हैं।
- 12:54 : राहुल के भाषण के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को टोकते हुए कहा कि उन्हें आदर से बात करनी चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं।
- 12:49 : अपने भारत देश की हत्या की है। इसीलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर में नहीं जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हत्यारे हो : राहुल गांधी
- 12:48 : आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की है। आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं।
- 12:47 : राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक आवाज है, जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की।
- 12:46 : राहुल बोले कि यह सिर्फ दो उदाहरण हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान का कत्ल किया है। मर्डर किया है।
- 12:46 : एक कैंप में महिला सामने आती है और मैं पूछता हूं कि क्या हुआ तुम्हारे साथ। जैसे ही मैंने यह सवाल पूछा वह कांपने लगी और मेरे सामने वह बेहोश हो गई।
- 12:45 : फिर मुझे डर लगा। मैंने अपना घर छोड़ दिया। सिर्फ मेरे कपड़े मेरे पास हैं। वह इधर उधर ढूंढती है और फोटो दिखाती है और कहती है, यही है वह बेटा।
- 12:44 : मैंने मणिपुर की एक महिला से बात की। मैंने पूछा, बहन क्या हुआ। उसने कहा, मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा। मेरे सामने उसको गोली मार दी गई। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही।
- 12:44 : राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर को हिंदुस्तान नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, मणिपुर नहीं बचा है। आपने उसे बांट दिया है।
- 12:41 : अगर इस आवाज को सुनना है, तो जो हमारा अहंकार है, हमारे सपने उसे किनारे करना पड़ेगा, तभी वो आवाज सुनाई देगी।
- 12:41 : राहुल ने कहा, लोग कहते हैं कि ये देश है, कोई कहता है कि ये अलग अलग भाषाएं हैं मगर सच्चाई है कि देश एक आवाज है। दर्द है, दुख है, कठिनाई है।
- 12:37 : कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री आज तक (मणिपुर) नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- 12:33 : राहुल बोले- हिंदुस्तान को जो मैं अहंकार से देखने निकला था वह गायब हो गया। मैं रोज डर डरकर चलता था कि क्या मैं कल चल पाऊंगा। लाखों लोगों ने मेरे साथ शक्ति मिलाई। शुरुआत में किसान आता था और मैं उसको अपनी बात बता देता था।
- 12:32 : सालों से मैं 8-10 किलोमीटर दौड़ता हूं तो मुझे लगा कि 25 किलोमीटर चलना मेरे लिए कोई मुश्किल नहीं है। ये मेरे अंदर अहंकार था, लेकिन भारत अहंकार को तुरंत मिटा देता है।
- 12:31 : मेरे दिमाग में था कि अगर में 10 किलोमीटर दौड़ सकता हूं। मेरे दिल में उस समय अहंकार था। दो तीन दिन में मुझे जबरदस्त दर्द शुरू हो गया। हर कदम पर दर्द हुआ। पहले दो तीन दिनों में जो अहंकार था वह खत्म हो गया।
- 12:29 : जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार, जिस चीज के लिए मोदी की जेलों में जाने के लिए तैयार, जिस चीज को मैंने हर रोज गाली खाई,उस चीज को समझना चाहता था। ये है क्या? जिसने मेरे दिल को इतनी मजबूती से पकड़ रखा था, उसे समझना चाहता था : राहुल
- 12:28 : शायद मुझे ही नहीं मालूम था कि मैं क्यों यात्रा कर रहा हूं। मैं लोगों को जानना चाहता था, उन्हें समझना चाहता था। थोड़ी देर में मुझे बात समझ आने लगी : राहुल गांधी
- 12:27 : राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे लोगों ने पूछा कि तुम क्यों चल रहे हो? तुम्हारा मकसद क्या है? तुम कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों जा रहे हो। शुरुआत में मेरे मुंह से जवाब नहीं निकलता था।
- 12:26 : राहुल गांधी ने कहा, बहुत सारे लोगों ने पूछा कि तुम क्यों चल रहे हो? तुम्हारा मकसद क्या है? तुम कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों जा रहे हो। शुरुआत में मेरे मुंह से जवाब नहीं निकलता था।
- 12:25 : मेरी सदस्यता बहाल करने के लिए धन्यवाद:राहुल गांधी
- 12:23 : रूमी ने कहा था, जो शब्द दिल से आते हैं, वो शब्द दिल में जाते हैं, तो आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूं और मैं आप लोगों पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा। एक दो गोले जरूर मारूंगा। : राहुल
- 12:22 : राहुल ने कहा कि आज मेरा भाषण अडानी पर नहीं है। आप रिलेक्स कर सकते हैं, शांत रह सकते हैं। मेरा भाषण आज दूसरी दिशा में जा रहा है।
- 12:15 : राहुल गांधी कहा कि पिछली बार जब मैंने अडानी बोला तो आपको कष्ट हुआ क्योंकि मैंने इतने जोर से अडानी जी पर बोला। आपके सीनियर नेता को कष्ट हुआ। लेकिन आज आपको डरने की जरूरत नहीं।
- 12:12 : राहुल गांधी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया।
- 12:11 : बीजेपी के वक्ताओं में स्मृति ईरानी का भी नाम है।
- 12:09 : लोकसभा में आज दूसरे दिन भी NoConfidenceMotion पर चर्चा जारी रहेगी।
- 12:08 : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी संसद में मौजूद हैं।
- 12:03 : राहुल गांधी आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने वाले हैं।
- 12:02 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे।
![]() राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पुष्टि की है कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा में भाग लेंगे और बुधवार को बोलेंगे।
कांग्रेस की तरफ से आज सदन में चर्चा की शुरुआत दोपहर 12 बजे राहुल गांधी करेंगे तो वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शाम को अमित शाह का भाषण होने की संभावना है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे हमारी ओर से शुरुआत करेंगे।"
| Tweet![]() |