देश भर में मनाया जा रहा योग दिवस, राजनाथ ने INS विक्रांत तो अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज देश से लेकर विदेश तक भारत के योग की धूम मची हुई है।
![]() |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार शाम को साढ़े पांच बजे के आसपास संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग करेंगे। इधर देश में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के गुरुग्राम में योग किया।
हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। #InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/8lxaJPQEUG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में आईएनएस विक्रांत पर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया।
#WATCH रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग दिया। #9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/Yqqy4kDuv7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा, अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर, धर्मेंद्र प्रधान ने महाराष्ट्र के पुणे, पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुंबई और मनसुख मंडाविया दिल्ली में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर में योग क्या।
#WATCH ओडिशा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालासोर में योग दिया।#9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/kjfQYFcO6M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों और भाजपा के अन्य नेताओं ने भी देश के अलग-अलग शहरों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के अपने गृहनगर हमीरपुर में योग किया। हमीरपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया।#InternationalDayofYoga2023 pic.twitter.com/fKmohS1zBz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
हालांकि, कांग्रेस शासित राज्य में प्रदेश की राजधानी में कोई राज्य स्तरीय समारोह नहीं हुआ।
राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता यहां राम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और राज्य भाजपा प्रमुख राजीव बिंदल ने क्रमश: अपने गृहनगर सिराज और नाहन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
ठाकुर ने बयान में कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में एक नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई और आप सभी से विनम्र निवेदन है कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ योग अभ्यास किया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ योग अभ्यास किया।#InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/JLStXBQJ8u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।#InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/k5DYzVVCnF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
विश्व योग दिवस के मौके पर नोएडा स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने योग कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, कई अन्य जनप्रतिनिधि तथा नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और आम लोग शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री समेत करीब 2500 लोगों ने योग किया। इससे पहले नोएडा स्टेडियम में ही फुटबॉल ग्राउंड पर प्रशासनिक अधिकारियों और शहर वासियों ने योग किया। यह कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू हुआ।
इस साल का थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग' है।
| Tweet![]() |