Wrestler Protest: सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी, पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची प्रियंका गांधी

Last Updated 29 Apr 2023 10:24:15 AM IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना आज भी जारी है। इस बीच पहलवानों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके धरने स्थल तक खाने-पीने की चीजें भी नहीं लाने दे रही है।


कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। धरने का आज 7वां दिन है। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर ली हैं। इस बीच खिलाड़ियों से मिलने के लिए शनिवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची।


मौक पर पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर 2 FIR दर्ज़ हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस FIR में क्या लिखा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।

इस बीच पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन यहां पर पानी नहीं लाने दे रही है, खाना नहीं लाने दे रही है और उन्होंने यहां का बिजली काट दिया है। उन्होंन कहा कि हमने कुछ सामान मंगाया था लेकिन वो उसे यहां पर लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को बाहर ही मार के भागा दे रहे हैं।  ऐसा बर्ताव पुलिस हमारे साथ कर रही है। वो कह रहे हैं कि आपको धरना करना है तो सड़क पर सो जाए। इनके ऊपर आज ऐसा कौन-सा दबाव आ गया है, आज से पहले इतनी दिक्कत नहीं थी। पुनिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दबाव से ही ये हुआ है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment