भारत में 24 घंटे में Covid से 27 मौतें, छह माह में एक दिन में सबसे ज्यादा

Last Updated 15 Apr 2023 03:40:36 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में कोविड-19 से 27 लोगों की मौत हुई है, जो छह महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मौतें हैं। पिछली बार एक दिन में सबसे अधिक 20 मौतें 15 अक्टूबर, 2022 को हुई थीं।


24 घंटे में Covid से 27 मौतें, छह माह में एक दिन में सबसे ज्यादा

देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,31,091 हो गई है। 24 घंटे में दिल्ली में छह मौतें हुईं। महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई। छह मौतें केरल में हुईं।

इसी अवधि में, 10,753 नए मामले सामने आए, इससे सक्रिय संक्रमणों की संख्या 53,720 हो गईं।

दैनिक और साप्ताहिक सकारात्मकता दर क्रमश: 6.78 और 4.49 दर्ज की गई।

आंकड़ों में कहा गया है, देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अब तक 220.66 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment