कांग्रेस को एक और करारा झटका, राजगोपालाचारी के प्रपौत्र भी BJP में
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी (C Rajagopalachari) के प्रपौत्र सीआर केसवन (CR Kesavan) शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
![]() भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ सीआर केसवन। |
कांग्रेस में रह चुके केसवन ( Kesavan) ने जन-केंद्रित नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त तथा समावेशी शासन के साथ भारत में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। वह केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
अब जबकि कांग्रेस को एक और झटका लगा है जब भारत के पहले इंडियन गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन (CR Kesavan) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं और यह झटका ऐसे समय में लगा है जबकि अगले साल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने वाले हैं। इसको कांग्रेस बहुत बड़े झटके के रूप में ले रही है।
केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
बीजेपी (BJP) में शामिल होने के दौरान केसवन (Kesavan) ने कहा कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी में शामिल करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। खासकर उस दिन जब हमारे PM मोदी (Modi) तमिलनाडु (Tamilnadu) का दौरा करने वाले हैं।
उन्होंने PM मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि- पीएम मोदी (PM Modi) के जन केंद्रित नीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त शाशन और सुधार आधारित समावेशी विकास एजेंडे ने भारत को एक नाजुक इकॉनमी से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकॉनमी में बदल दिया है।
उन्होंने कांग्रेस से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उन्होंने उन मूल्यों के अवशेषों को भी नहीं देखा है जिन्होंने उन्हें दो दशकों से अधिक समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए कहा कि वह अब पार्टी जो प्रतीक है, उसके लिए खड़ा है या प्रचार करना चाहता है से सहमत नहीं हो सकता है।
PM Modi की तारीफ करते हुए केसवन (Kesavan) ने कहा कि- पीएम मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व ने देश में सभी को प्रेरित किया है। आप हर जगह प्रगति देख रहे हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं और वह हमें सही रास्ते पर ले जाएंगे।
केसवन ने आगे बताते हुए कहा, मैं अपने घर में ऐसे लोगों को जानता हूं जिन्हें पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) से पक्का घर मिला है। तीन करोड़ घर बन चुके हैं।
केसवन ने आगे कहा, अमित शाह जी ने एक बार कहा था कि DBT पहले डीलर ब्रोकर ट्रांसफर था, लेकिन अब यह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हो गया है।
| Tweet![]() |