तेलंगाना के सीएम KCR की बेटी कविता का दिल्ली में भूख हड़ताल, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

Last Updated 10 Mar 2023 11:58:59 AM IST

दिल्ली में जंतर मंतर पर शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता अपनी संस्था भारत जागृति मंच के तहत भूख हड़ताल कर रही हैं।


महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में के. कविता की भूख हड़ताल

भूख हड़ताल में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने भूख हड़ताल का शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि के. कविता ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जंतर मंतर पर भूख हड़ताल की जानकारी दी थी, और बीआरएस की तरफ से यह भी कहा गया कि उन्हें आप के संजय सिंह और चित्रा सरवारा, शिवसेना- प्रतिनिधिमंडल, अकाली दल- नरेश गुजराल सहित कई राजनीतिक दलों से शामिल होने की पुष्टि मिली है।

इन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन में भाग लेने की पुष्टि बीआरएस द्वारा की गई, लेकिन धरना प्रदर्शन में बीआरएस द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार बताए गए प्रतिनिधियों की संख्या काफी कम है।

कांग्रेस कविता के भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन से दूर रही। जबकि भूख हड़ताल से एक दिन पहले कविता ने यूपीए के कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी की प्रशंसा की थी।

दिल्ली में कविता की एक दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल नहीं होगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को जंतर-मंतर पर बीआरएस एमएलसी के. कविता द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय भूख हड़ताल में पार्टी हिस्सा नहीं लेगी। कविता ने गुरुवार को यूपीए के कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी की प्रशंसा करते हुए गठबंधन के मुद्दे पर अहंकार के लिए पार्टी की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को टीम प्लेयर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने विरोध के लिए एक प्रतिनिधि भेजने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की।

बीआरएस ने कहा कि उन्हें 'आप'- संजय सिंह और चित्रा सरवारा, शिवसेना (उद्धव) प्रतिनिधिमंडल, अकाली दल- नरेश गुजराल, पीडीपी- अंजुम जावेद मिर्जा, नेकां- डॉ. शमी फिरदौस, तृणमूल कांग्रेस- सुष्मिता देव, जद(यू)- के.सी. त्यागी, राकांपा- डॉ. सीमा मलिक, भाकपा- नारायण के., सीपीआई (एम)-सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी- पूजा शुक्ला, राजद- श्याम रजक और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल आदि के शामिल होने की पुष्टि मिली है

इससे पहले, उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक की मांग को लेकर कांग्रेस सहित 18 राजनीतिक दलों को एक दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि लगभग 6,000 लोग उपस्थित होंगे और उनका संगठन, भारत जागृति मंच समान विचारधारा वाले दलों और संगठनों तक पहुंच गया है।
 

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment