केन्द्र सरकार ने बुलाई संसद सत्र से पहले 6 को सर्वदलीय बैठक

Last Updated 26 Nov 2022 07:11:01 AM IST

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने, सत्र के दौरान विधायी कार्यों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए छह दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।


संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मेघवाल ने बताया, ‘सर्वदलीय बैठक छह दिसंबर को सुबह 11 बजे बुलाई गई है।’ उन्होंने बताया कि इस बैठक (सरकार द्वारा बुलाई) में संसद सत्र के दौरान सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मांगा जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को निमंत्रण  भेजा है।

इसमें कहा गया है कि संसद के आसन्न शीतकालीन सत्र में लिए जाने वाले संभावित विधायी कार्यों एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment