PM Modi Birthday: 72 साल के हुए PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू , शाह-योगी और राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

Last Updated 17 Sep 2022 10:19:48 AM IST

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में जोर शोर से मना रही है। इस मौके पर अमित शाह, योगी और राहुल गांधी- समेत कई नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


उनके जन्मदिन पर अक्सर विकासात्मक पहल की जाती है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सेवा’ गतिविधियां शुरू करती है। मोदी आज विविध क्षेत्रों के चार कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वह नामीबिया से लाए चीतों को मध्य प्रदेश के एक राष्ट्रीय उद्यान में भी छोड़ेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का कार्य आगे बढ़ता रहे।


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरणादायक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मोदी के मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक कौशल की सराहना की।

कांग्रेस के राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विपक्षी नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया, जिन्होंने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है।

शाह ने कहा, ‘‘मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनायी है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। गृह मंत्री ने उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माता बताया।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है तथा वह भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर लेकर गए हैं।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है। युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे मोदी को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शामिल किया गया और बाद में वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। भाजपा ने उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार- 2002, 2007 और 2012 में- गुजरात विधानसभा चुनाव और फिर 2014 तथा 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव, ब्रजेश पाठक भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत लाखों करोड़ों कार्यकर्ता भी ट्वीट के माध्यम से पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्रीराम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।"


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि "गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, जनहित को सर्वोपरि रखने वाले, हम सभी के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पत्र लिखकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे मोदी भाजपा संगठन में शामिल हुए और बाद में 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। तब से, उन्होंने राज्य का चुनाव कभी नहीं हारने की अनूठी उपलब्धि हासिल की और अब राष्ट्रीय चुनाव में भी वह पार्टी का चेहरा रहते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव तथा 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई।

 

आईएएनएस/भाषा
नई दिल्ली/लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment