द्रौपदी मुर्मू ने गरीबों, दलितों को सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया : मोदी

Last Updated 22 Jun 2022 02:13:13 AM IST

एनडीए द्वारा मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा करने और गरीबों, दलितों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा, "उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि लाखों लोग, विशेष रूप से, जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, वे द्रौपदी मुर्मू के जीवन से बहुत ताकत प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा, "नीतिगत मामलों की उनकी समझ और उनके दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत फायदा होगा।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment