महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के समूह नेता के पद से एकनाथ शिंदे को हटाया गया : संजय राउत

Last Updated 21 Jun 2022 05:34:05 PM IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के समूह नेता पद से एकनाथ शिंदे को हटा दिया गया है।


शिवसेना सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)

संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिंदे की जगह अजय चौधरी को विधानसभा में शिवसेना का समूह नेता बनाया गया है।

राउत ने कहा, ‘‘शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के समूह नेता पद से हटा दिया गया है।’’

सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास आघाडी को झटका लगने के बाद शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह पार्टी के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर स्थित एक होटल में डेरा डाले हुए हैं।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment