सुरक्षा चूक : केंद्र व पंजाब सरकार ने बनाई अलग-अलग जांच समितियां

Last Updated 07 Jan 2022 01:04:25 AM IST

पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई ‘चूक’ की ‘गहन जांच’ के लिए बृहस्पतिवार को दो सदस्यों वाली उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। एक आधि-कारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।


सुरक्षा चूक : केंद्र व पंजाब सरकार ने बनाई अलग-अलग जांच समितियां

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है।

कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

एसपीजी के आईजी एस सुरेश और आईबी के संयुक्त सचिव बलबीर सिंह सदस्य होंगे।

पंजाब की समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) महताब सिंह गिल और प्रधान सचिव (गृह मामले और न्याय) अनुराग वर्मा शामिल हैं।

यह समिति तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश देते हुए कहा है कि उसने सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस तरह की चूक पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment