शील वर्धन सिंह ने डीजी CISF का कार्यभार संभाला
Last Updated 16 Nov 2021 01:08:36 AM IST
भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के शील वर्धन सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मुख्यालय में 29वें सीआईएसएफ महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
![]() शील वर्धन सिंह ने डीजी CISF का कार्यभार संभाला |
शील वर्धन सिंह इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक थे।
काउंटर इंटेलिजेंस क्षेत्र में रुचि रखने वाले शील वर्धन इंग्लिश में बीए (ऑनर्स) हैं। वे 23 साल की उम्र में वर्ष 1986 में भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त हुए।
उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया। उन्होंने 35 वर्षो के अपने कार्यकाल के दौरान बिहार राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया और भारत सरकार के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पदों पर रहे।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान शील वर्धन सिंह ने भारतीय उच्चायोग ढाका में प्रथम सचिव के पद पर अपना योगदान दिया।
| Tweet![]() |