RLD के विधायक और सांसद बाढ़ राहत कोष में देंगे अपना एक माह का वेतन
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के सभी विधायक और सांसद अपने एक माह का वेतन देश के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत कोष में जमा करेंगे।
![]() |
रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने यहां बताया कि जयंत चौधरी ने कहा है कि देश के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए रालोद के सभी विधायक और सांसद अपना एक माह का वेतन राहत कोष में देंगे।
लोकसभा में रालोद के दो सदस्य, राज्यसभा में एक, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नौ और विधान परिषद में एक सदस्य है।
इसके अलावा राजस्थान में भी रालोद का एक विधायक है।
रिजवी ने बताया कि जयंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और बाढ़ प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग करें।
| Tweet![]() |