जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
![]() शोपियां में शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर |
अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल में हुई उस व्यक्ति की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था। क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के दरगड़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
अधिकारियों ने बताया कि लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
उन्होंने कहा, ‘तीन सुरक्षाकर्मी इस अभियान में घायल हो गए। उनमें से एक ने बाद में यहां स्थित एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।’
मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल वानी के रूप में की गई है जिसने जो 2020 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में की गई है जो जुलाई 2020 से सक्रिय था।
दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।’ कुमार ने कहा कि वानी सगीर अहमद की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था।
| Tweet![]() |