70 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका
Last Updated 12 Feb 2021 02:49:31 AM IST
भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए। इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आंकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
![]() 70 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका |
इस आंकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है।
मंत्रालय के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं। इनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोच्रे के कर्मी शामिल हैं। अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं।
| Tweet![]() |