संप्रभुता को चुनौती का भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब : मोदी

Last Updated 24 Jan 2021 01:45:25 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिशों को देश मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। दुनिया भारत के इस अवतार को देख रही है।


कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक पुस्तक का विमोचन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार को विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई और भारत द्वारा दुनिया के देशों को इसके टीके की आपूर्ति किए जाने को देखते तो नेताजी भी गर्व करते।

उन्होंने कहा, नेताजी ने जिस भारत की कल्पना की थी, एलएसी से लेकर एलओसी तक, भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है। जहां कहीं से भी भारत की संप्रुता को चुनौती देने की कोशिश की गई, भारत उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

नेताजी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, आज हर भारतीय का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है। देश का जन-जन, देश का हर क्षेत्र, देश का हर व्यक्ति इससे जुड़ा है। नेताजी ने कहा था कि आजाद भारत के सपने में कभी भरोसा मत खोइए। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को बांधकर रख सके।

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment