कुछ प्रदर्शनकारी किसानों के खालिस्तान से लिंक : खट्टर

Last Updated 29 Nov 2020 04:02:28 AM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित है और इनका लिंक खालिस्तान से भी है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (file photo)

उन्होंने मीडिया को बताया, राज्य को राष्ट्रीय राजधानी में और आसपास चल रहे किसानों के विरोध में खालिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले कुछ अवांछित तत्वों के इनपुट मिले हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इसकी ‘ठोस’ जानकारी मिलने के बाद पूरा विवरण शेयर करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे पास इनपुट है कि कुछ अवांछित तत्व इस भीड़ के अंदर आए हुए हैं। हमारे पास इसकी रिपोर्ट है। अभी इसका खुलासा करना ठीक नहीं है।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment