पोल ऑफ पोल्स में तेजस्वी की बहार, एनडीए को मायूसी
बिहार चुनाव पर सभी एग्जिट पोल को देखते हुए द्वारा अनुमान लगाए गए पोल ऑफ पोल्स में, एनडीए को केवल 99 सीटें दी गई हैं और विपक्षी महागठबंधन को 128 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। बिहार की 243 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 122 है।
![]() तेजस्वी यादव |
हालांकि यह विभिन्न सव्रे के रुझानों पर आधारित है असली परिणाम 10 तारीख को वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा।
इंडिया टूडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में महागठबंधन क्लीन स्विप करता दिखाई दे रहा है। इस पोल में राजद गठबंधन को 139-161 सीट मिली हैं और एनडीए गठबंधन को 69-91 सीट दी गई हैं।
सीएनएन न्यूज 18-टूडे चाणक्य ने महागठबंधन को बंपर 180 सीटें दी हैं, जबकि एनडीए को मात्र 55 सीट दी गई हैं। लोजपा को शून्य तो अन्य को 8 सीट दी गई हैं। रिपब्लिक टीवी-जन की बात एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118-138 सीट तो एनडीए को 91-117 सीट दी गई हैं।
लोजपा को इस पोल में 5 से 8 सीट और अन्य को 6 सीटें दी गई हैं। इस बीच न्यूज एक्स-डीवीआर रिसर्च एग्जिट पोल ने खंडित जनादेश का दावा किया है, जिसके तहत महागठबंधन को 108 से 123 सीट तो जदयू-भाजपा गठबंधन को 110-117 सीट मिल सकती हैं।
हालांकि हिंदी दैनिक-दैनिक भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी के संकेत दिए हैं। इसमें कहा गया है कि एनडीए को 120-127 सीट मिलेंगी। वहीं महागठबंधन को 71-81 के बीच सीट दी गई हैं। लोजपा को इस पोल में सबसे ज्यादा 12 से 23 के बीच सीट दी गई हैं।
मप्र में शिवराज की जय
मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में कराए गए एग्जिट पोल के रुझान बताते हैं कि वहां भाजपा की सरकार बनी रहेगी। इंडिया टूडे के मुताबिक भाजपा को मध्यप्रदेश में 16-18 सीटे, कांग्रेस को 10-12 सीटें और बसपा को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
उप्र में भाजपा-भाजपा : सात विस सीटों के लिए उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीत मिलती दिखाई दे रही है। यहां भाजपा को 5-6 सीटें, बसपा को शून्य और सपा को 1-2 सीटे मिलती दिखाई दे रही है।
| Tweet![]() |