विश्व पर्यावरण दिवस: पीएम मोदी की अपील, जैव विविधता को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराएं

Last Updated 05 Jun 2020 12:40:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पृथ्वी की जैव विविधता को संरक्षित करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें वनस्पति और जीवों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से यथासंभव कार्य करने की आवश्यकता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। आइए हम पृथ्वी पर साझा करने वाली वनस्पतियों और जीवों को सामूहिक रूप से सुनिश्चित करने के लिए जो भी संभव हो वह करें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "हम आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी बेहतर पृथ्वी छोड़ सकते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में अपने 'मन की बात' एपिसोड के अंश भी संलग्न किए हैं, जिसमें उन्होंने जैव विविधता के बारे में बात की थी।



गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। और इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम जैव विविधता (बायोडायवर्सिटी) है।

पिछले महीने 'मन की बात' के कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था, "इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय जैव विविधता है। वर्तमान परिस्थितियों में यह विषय विशेष रूप से प्रासंगिक है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में लॉकडाउन के दौरान जीवन की गति थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन इसने हमें प्रकृति व हमारे आसपास की जैव विविधता की समृद्धता पर आत्मनिरीक्षण करने का अवसर दिया है।"

प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण पर भी जोर दिया था और कहा, "हम बार-बार इस बात को सुनते हैं कि जल ही जीवन है! यदि जल है तो कल है, लेकिन हमारे पास जल के प्रति भी एक जिम्मेदारी है। हमें वर्षा जल को बचाना होगा।"
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment