जम्मू-कश्मीर: बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन, पाक सेना ने दागे मोर्टार
Last Updated 26 May 2020 10:09:33 AM IST
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलाबारी कर द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया।
LoC में संघर्ष विराम उल्लंघन (प्रतीकात्मक फोटो) |
इससे पहले ईद के पवित्र त्यौहार के कारण सीमा पर गोलीबारी नहीं हुई थी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "पाकिस्तान ने आज (मंगलवार को) बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर मोर्टार दागे और अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया।"
उन्होंने आगे कहा, "भारतीय सेना भी मुहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से आए दिन नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।
| Tweet |