पश्चिम बंगाल में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य
Last Updated 13 Apr 2020 12:27:38 PM IST
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना या किसी अन्य कपड़े से नाक और मुंह को ढकना अनिवार्य कर दिया है।
![]() |
राज्य के मुख्य सचिव ने एक आदेश में कहा, "हर समय मुंह और नाक को ढकने से इस वायरस के संचरण को रोकने में मदद मिलती है। लिहाजा मुंह और नाक को चेहरे के मास्क या किसी अन्य कपड़े से ढंकना चाहिए, जो कि उचित रूप से मुड़ा हुआ दुपट्टा (लंबा दुपट्टा), गमछा (कपास), तौलिया, रूमाल या ऐसी कोई भी सामग्री हो सकती है जो सुरक्षा कवच का काम करती है।"
आदेश में कहा गया है, "यह निर्देश इसलिए दिया गया है कि इस कवर का उपयोग हमेशा करना अनिवार्य होगा, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर।"
रविवार तक राज्य में 130 से अधिक मामले सामने आ चुके थे।
| Tweet![]() |