देश में कोरोना के 649 मामले की पुष्टि, 13 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
Last Updated 26 Mar 2020 11:12:23 AM IST
भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 649 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
(फाइल फोटो) |
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार की सुबह दिए गए अपडेट के अनुसार देश में कोराना वायरस के अब तक 649 मामले की पुष्टि हुई है, जिनमें 602 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से पीड़ित 43 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर यह जानकारी गुरुवार को सुबह 10.15 बजे दी गई है।
| Tweet |