कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं दोषी, लेकिन मुझे न्याय प्रणाली पर भरोसा है: निर्भया की मां

Last Updated 02 Mar 2020 04:11:43 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में 2012 में हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने सोमवार को कहा कि मामले में दोषी न्यायालय को गुमराह कर रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय प्रणाली पर भरोसा है।


इस मामले के दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की सजा सुनाई गई है। मामले के चार दोषियों में से एक दोषी पवन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है। इसी के मद्देनजर निर्भया की मां ने यह बयान दिया।      

निर्भया की मां ने संवददाताओं से कहा, ‘‘ये लोग न्यायालय को गुमराह कर रहे है। मुझे भारत की न्याय प्रणाली पर भरोसा है और हमें अब भी इस बात का विास है कि उन्हें कल फांसी दे दी जाएगी।’’    

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुप्ता की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। आदेश के बाद पवन गुप्ता के वकील ने अदालत को सूचित किया कि उसने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है इसलिए फांसी पर रोक लगाई जाए।      

बाद में, दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के चार दोषियों में से दो की याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं। याचिका में मंगलवार सुबह होने वाली फांसी पर रोक लगाने की मांग की गई थी।      

अदालत ने 17 फरवरी को चारों दोषियों की मौत का फरमान जारी किया था जिसमें मुकेश कुमार सिंह (32), पवन कुमार गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने की तारीख तीन मार्च सुबह छह बजे तय की गई थी।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment