कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों में से एक की अस्पताल से छुट्टी

Last Updated 14 Feb 2020 04:18:47 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तीन मरीजों में से एक को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों में से एक की अस्पताल से छुट्टी

शेष दो मरीजों की हालत अब स्थिर है और इनके संक्रमण में तेजी से सुधार हो रहा है। डा. हषर्वर्धन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी स्तर पर सघन निगरानी की जा रही है।

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों के समूह की दूसरी बैठक के बाद डा. हषर्वर्धन ने बताया कि पूरे देश में कुल 15991 लोग निगरानी के दायरे में हैं। इनमें से 497 लागों में जुकाम और बुखार के लक्षण पाए जाने पर इन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई, जबकि 41 लोगों में संक्रमण के शुरुआती लक्षण पाए जाने पर पृथक चिकित्सा निगरानी केंद्र (आईसोलेशन सेंटर) में रखा गया है।

संक्रमित लोग वुहान से भारत लाए गए लोगों से अलग : उन्होंने स्पष्ट किया कि ये लोग हाल ही में चीन के वुहान से भारत लाए गए 652 लोगों से अलग हैं। उन्होंने बताया कि चीन से भारत आए लोगों में 645 भारतीय और सात मालदीव के नागरिक हैं। इन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में छावला और मानेसर स्थित आइसोलेशन केंद्रों में रखा गया है।

जापान सरकार के संपर्क में दूतावास : हषर्वर्धन ने जापान के समुद्र तट पर एक जहाज में मौजूद भारतीय नागरिकों की वापसी के सवाल पर बताया कि उक्त जहाज में 439 यात्री मौजूद हैं। इनमें 138 भारतीय भी शामिल हैं। जापान स्थित भारतीय दूतावास जापान सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment