सीएए को लेकर सरकार का पक्ष सही : मोदी

Last Updated 31 Jan 2020 11:06:54 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सरकार का पक्ष सही है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

संसद के पुस्तकालय भवन में आज शाम आयोजित इस बैठक में राजग से जुड़ी भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी, अन्नाद्रमुक, आदि दलों के नेता शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार श्री मोदी ने राजग के नेताओं को नसीहत दी कि उन्हें सीएए के मुद्दे पर रक्षात्मक रुख अपनाने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय वे आक्रामक रहें। केंद्र सरकार ने कुछ गलत नहीं किया है।

श्री मोदी ने बाद में ट्वीट करके बताया, ‘‘राजग परिवार के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई, हमारा गठबंधन भारत की विविधता और गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। राजग ने सुशासन से जुड़े विकास कार्यक्रमों के लिए एक पहचान बनाई है जो लाखों लोगों को सशक्त बना रहा है।’’



केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि बैठक में बोडो लैंड समस्या का समाधान की भी जानकारी दी गई जो पिछले 50 साल से लंबित था। इसके समाधान से भविष्य में असम के विभाजन की मांग भी समाप्त हो जायेगी।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली के शाहीन बाग के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment