जामिया गोलीबारी पर प्रियंका गांधी ने कहा- जब मंत्री उकसाएंगे तो ऐसा ही होगा

Last Updated 31 Jan 2020 10:53:00 AM IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप गोलीबारी की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो ऐसी घटनाएं होना मुमकिन है।      

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। ’’      

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वह हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वह विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?’’      

 

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए आया और चिल्लाकर कहा ‘‘यह लो आजादी’’।      

बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया था।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment