शर्मिष्ठा मुखर्जी को अमित शाह के आवास के पास हिरासत में लिया गया
Last Updated 20 Dec 2019 01:24:44 PM IST
नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में यहां शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया।
![]() महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया |
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने को बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।
| Tweet![]() |