जनता को दिखाया कोई सपना मोदी ने पूरा नहीं किया : मनमोहन

Last Updated 14 Dec 2019 03:50:57 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल पहले देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है।


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि जनता को दिखाया कोई सपना मोदी ने पूरा नहीं किया : मनमोहन

डॉ सिंह ने शनिवार को यहां रामलीला मैदान पर कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच खरब डॉलर की बनाने के साथ ही किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ लोगों के लिए रोजगार के साधन पैदा करने का वादा किया था लेकिन ये वादे झूठ साबित हुए हैं और देश की जनता को सिर्फ गुमराह किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार के वादों से गुमराह होने की बजाय उसे असलियत का आईना दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके लिए आज जरूरत है कि आप लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें, ताकि देश को आगे ले जाया जा सके।’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने देश की जनता को तब बड़े-बड़े सपने दिखाए थे और उन सपनों का क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस रैली में जो उत्साह देखने को मिल रहा है वह देश को नयी दिशा देगा।

रैली का आयोजन आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, गरीबी, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में संकट, प्याज, पेट्रोल और डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों से उत्पन्न अन्य मुद्दों के विरोध में किया गया है।

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment