CAB: असम में स्थिति में सुधार लेकिन प्रदर्शन जारी

Last Updated 14 Dec 2019 03:51:13 PM IST

असम में नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में जारी हिंसक वारदातों के कारण बिगड़ी स्थिति में शनिवार को सुधार देखा गया लेकिन अभी भी राज्य के विभिन्न जगहों पर इस कानून के विरोध में प्रदर्शन किये जा रहे हैं।


अनिश्चितकालीन कर्फ्यू के बीच गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गयी है। तीन दिन से जारी ¨हसा के बाद गुवाहाटी में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कर्फ्यू में 0900 बजे से 1600 बजे तक ढील देने के बाद लोग सुबह जरूरी सामान खरीदने अपने घरों से बाहर निकले।      

एटीएम और पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। कर्फ्यू के बाद आपूर्ति कम होने और मांग बढ़ने के कारण कई वस्तुओं के दामों में तेजी देखी गयी। रास्तों में निजी वाहनों के अलावा सार्वजनिक बसें भी चल रही थी जबकि शिक्षण संस्थान और दफ्तर अभी भी बंद हैं।

डिब्रूगढ़ में पिछले 24 घंटों में  हिंसा का एक भी मामला नहीं दर्ज होने के बाद सुबह 0800 बजे से 1400 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी। उपायुक्त मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सोनितपुर जिले के तेजपुर और धेकियाजुली थाना क्षेत्रों में 0900 से 1700 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है।  उन्होंने कहा कि प्रशासन शांतिपूर्ण प्रदर्शन को नहीं रोकेगा लेकिन सड़क ठप करने और कानून-व्यवस्था खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। तिनसुखिया और जोरहाट में हालांकि अभी भी कर्फ्यू जारी है जबकि सेना और असम राइफल्स विभिन्न स्थानों पर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की मदद कर रहा है।

हिंसा के कारण पैसेंजर ट्रेन रद्द होने और लंबी दूरी की बसें सड़कों से गायब रहने के बाद राज्य परिवहन विभाग यात्रियों के लिए प्रबंध कर रहा है। परिवहन विभाग ने गुवाहाटी हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से विशेष बसों की व्यवस्था की है। 

गत 11 दिसंबर से ठप इंटरनेट सेवा अभी भी निलंबित है। उल्लेखनीय है कि नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में राज्य में विभिन्न जगह प्रदर्शन चल रहा है। असम कृषि विविद्यालय के छा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिला प्रशासन ने लोगों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है।     

पूर्वी सियांग की डीसी किनी सिंह ने फंसे लोगों से अनुरोध किया कि वे सहायता के लिए विभिन्न नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। राजीव रंजन सिंह-9436043100, एडीसी (मुख्यालय) टड्डो बोरांग-9436253603, ईएसी-9436249735, सीओ (टीपीटी) - 7628059313, एसडीपीओ (रुकसिन)-9436653803, ओसी पीएस पसीघाट-9436259610, 7005212248
 

वार्ता
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment