पाकिस्तान ने दिन में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Last Updated 10 Dec 2019 01:35:06 AM IST

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।


पाकिस्तान ने दिन में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि करीब 2100 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के करीब 1545 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

इससे पहले तीन दिसंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य नागरिक घायल हो गये थे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 29 नवंबर को पुंछ के बालाकोटे सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

(वार्ता
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment