उन्नाव कांड: सुनवाई में देरी को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाये सवाल, कहा-अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव ब्लात्कार मामले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
![]() कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) |
प्रियंका ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 45 दिन में सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था लेकिन 80 दिन बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो सका। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उन्नाव मामले में उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए। 80 दिन बीत चुके हैं। अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ। ‘‘
उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए। 80 दिन बीत चुके हैं। अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 4, 2019
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में यूपी सबसे ऊपर है। अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते। और अगर मामला...1/2https://t.co/RKxnJSzoHV
प्रियंका ने दावा किया, ’महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में उप्र सबसे ऊपर है। अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते। और अगर मामला रसूख वाले भाजपा विधायक का है तो पहले प्राथमिकी दर्ज करने में देरी होती है, फिर गिरफ़्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है।‘‘
गौरतलब है कि उन्नाव मामले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी हैं।
| Tweet![]() |