देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।
![]() |
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।’’
देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया। विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 3, 2019
गौरतलब है कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर 1884 को बिहार के सारण जिले के जीरादेई गांव में हुआ था।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र निर्माण को समर्पित आपका जीवन सदैव हम सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।’’
स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 3, 2019
राष्ट्र निर्माण को समर्पित आपका जीवन सदैव हम सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
| Tweet![]() |