फडणवीस से मिले अजित पवार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा
दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर में रविवार को पूरा दिन बिताने वाले राकांपा नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बंद कमरे में मुलाकात की।
![]() राकांपा नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) |
इससे पहले आज दिन में उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना की संयुक्त याचिका पर केंद्र, महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी किया था।
इस याचिका में भाजपा को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित करने के राज्यपाल के 23 नवंबर के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और गिरीश महाजन शामिल थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा देर रात किये गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आज मुलाकात की और बेमौसम हुई बारिश से प्रभावित किसानों को अतिरिक्त मदद के विभिन्न उपायों पर चर्चा की।
इस इस मुद्दे पर मुख्य सचिव और वित्त सचिव के साथ और चर्चा की जाएगी।’’
| Tweet![]() |