सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका की SPG सुरक्षा हटाएगी सरकार
Last Updated 08 Nov 2019 03:55:56 PM IST
सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया है।
![]() प्रियंका, सोनिया और राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गांधी परिवार को अब पूरे भारत में सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलेगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा आकलन करने के बाद गांधी परिवार को मिली विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी के पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों की हत्या की गयी थी।
सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी।
| Tweet![]() |