चिराग पासवान को लोजपा की कमान

Last Updated 06 Nov 2019 06:23:55 AM IST

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोकजन शक्ति पार्टी में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में उनके पुत्र चिराग पासवान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।


चिराग पासवान को लोजपा की कमान

केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पासवान ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, मंत्री के रूप में जिम्मेदारियों के चलते मैं पार्टी और संगठन के मामलों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा था। मैंने नये अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर छोड़ दी थी और उसने चिराग पासवान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।

पासवान ने नवम्बर 2000 में इस पार्टी का गठन किया था और इसका जनाधार मुख्य रूप से बिहार के दलित समुदाय में है। मौजूदा लोकसभा में वह बिहार की जमुई संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment