मोदी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी, की अनेक मुद्दों पर गहन चर्चा

Last Updated 22 Oct 2019 03:07:32 PM IST

नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अभिजीत बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मंगलवार को मुलाकात की और दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर ‘गहन और अच्छी’ चर्चा की।


मोदी ने अपने आधिकारिक आवास में बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अभिजीत बनर्जी के साथ शानदार मुलाकात। मानव सशक्तिकरण के प्रति उनकी लगन स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। विभिन्न विषयों पर हमारे बीच अच्छी और गहन चर्चा हुई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’     

मोदी ने बनर्जी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।    

भारतीय मूल के बनर्जी मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर हैं और उन्हें अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

यह पुरस्कार उन्हें उनकी पत्नी एशथर डूफलो और माइकल क्रेमेर के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment