महाराष्ट्र व हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार

Last Updated 20 Oct 2019 06:13:23 AM IST

महाराष्ट्र व हरियाणा की क्रमश: 288 और 90 विस सीटों पर चुनाव समेत राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, पंजाब आदि राज्यों में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए प्रचार का शोरगुल शनिवार शाम थम गया।


महाराष्ट्र व हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अब लाउडस्पीकर, जनसभाओं और  रैलियों से नहीं, बल्कि घर घर जाकर ही लोगों से सम्पर्क कर वोट की अपील कर सकेंगे।

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की  ओर से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम देवेन्द्र फडणवीस और अन्य नेताओं ने जनसभाएं की।

शिवसेना की ओर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे ने रोड शो किए। कांग्रेस की ओर से पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, मल्लिकाजरुन खड़गे आदि ने  प्रचार किया।

उधर, हरियाणा में चुनाव मैदान में कुल 1168 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने के लिए उतरे हुए हैं।

यहां चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है। वर्ष 2014 में 19 सीटें जीत पर दूसरे नम्बर पर रही इनेलो दोफाड़ होकर अब इसमें से जननायक जनता पार्टी अस्तित्व में आ चुकी है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment